1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ED ने अगस्‍ता वेस्‍टलैंड घोटाले के आरोपी गौतम खेतना की पत्‍नी का बैंक खाता किया अटैच, कालाधन मामले में हुई कार्रवाई

ED ने अगस्‍ता वेस्‍टलैंड घोटाले के आरोपी गौतम खेतना की पत्‍नी का बैंक खाता किया अटैच, कालाधन मामले में हुई कार्रवाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 05:32 pm IST

एजेंसी के अनुसार, रितु खेतान ने कालाधन (अघोषित विदेशी आय व संपत्ति) और आयकर कानून 2015 के तहत अपराध किया है।

ED attaches Gautam Khaitan's wife's bank deposits in blackmoney case- India TV Hindi
ED attaches Gautam Khaitan's wife's bank deposits in blackmoney case Image Source : ED ATTACHES

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी गौतम खेतान की पत्नी रितु खेतान का बैंक खाता जब्त कर लिया है। इस खाते में 7.49 लाख रुपए जमा हैं। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने धन शोधन से संबंधित कानून के तहत आईसीआईसीआई बैंक स्थित रितु खेतान का खाता अटैच कर लिया है।

एजेंसी के अनुसार, रितु खेतान ने कालाधन (अघोषित विदेशी आय व संपत्ति) और आयकर कानून 2015 के तहत अपराध किया है। ईडी ने कहा कि रितु खेतान विदेशी संपत्ति या कंपनी या बैंक खाते में लाभार्थी थी, लेकिन उन्होंने आयकर प्राधिकरण के समक्ष दाखिल अपने आयकर रिटर्न में इसका खुलासा नहीं किया।

ईडी के अधिकारी ने बताया कि सिंगापुर और मॉरीशस स्थित उनके विभिन्न व्यक्तिगत और कंपनी के बैंक खातों में धनशोधन का मामला पाया गया है। इन खातों में वह लाभार्थी रही हैं। अधिकारी ने बताया कि जांच से खुलासा हुआ है कि उनके नाम, उनके स्वामित्व वाली कंपनियों के नाम और उनके ससुर और पति के नाम विदेशी बैंकों में खाते थे। इनमें सिंगापुर स्थित बर्कले बैंक और बैंक ऑफ सिंगापुर के खाते शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि विदेशी बैंक खातों में भारी मात्रा में धन देश के भीतर भेजा गया है। गौतम खेतान को इसी 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि गौतम खेतान के खिलाफ भ्रष्टाचार और धन शोधन के अन्य मामले लंबित हैं। ईडी ने गौतम खेतान और उनकी पत्नी के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून के तहत नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। नया मामला उनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा दर्ज एक मामले के आधार पर किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा