1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम कार्यालय के निर्देश के बाद एक्शन में ईडी, देशभर में 500 संदिग्ध कंपनियों के खिलाफ चलाया तलाशी अभियान

पीएम कार्यालय के निर्देश के बाद एक्शन में ईडी, देशभर में 500 संदिग्ध कंपनियों के खिलाफ चलाया तलाशी अभियान

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 02, 2017 10:22 am IST,  Updated : Apr 02, 2017 10:22 am IST

प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 110 से अधिक स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी अभियान देशभर में 16 राज्यों में चलाया गया।

पीएम कार्यालय के निर्देश के बाद एक्शन में ईडी, देशभर में 500 संदिग्ध कंपनियों के खिलाफ चलाया तलाशी अभियान- India TV Hindi
पीएम कार्यालय के निर्देश के बाद एक्शन में ईडी, देशभर में 500 संदिग्ध कंपनियों के खिलाफ चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली। कालेधन के संदेह वाली 500 से अधिक मुखौटा कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 110 से अधिक स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी अभियान देशभर में 16 राज्यों में चलाया गया।

ईडी के अधिकारी शनिवार सुबह से ही इसमें जुट गए और उन्होंने कथित संदिग्ध कंपनियों के बाजारों, कारोबारी केन्द्रों, आवासीय परिसरों और यहां तक कि किराए पर दिए गए मकानों में भी तलाशी की। एजेंसी का मानना है कि ये संदेहास्पद कंपनियां ही देश में कालेधन की रीढ़ हैं।

अंतिम जानकारी मिलने तक ईडी की टीम कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, पणजी, कोच्चि, बेंगलूरू, हैदराबाद, दिल्ली, लखनउ, पटना, जयपुर, चंडीगढ़, जालंधर, श्रीनगर, इंदौर और कुछ हरियाणा में कुल मिलाकर 110 ठिकानों पर पहुंची है।

एजेंसी ने कहा है कि उसने मुंबई स्थित ऑपरेटर के ठिकानों की तलाशी ली जो कि 700 मुखौटा कंपनियों को चलाता है। इसमें 20 नकली निदेशक हैं और इन कंपनियों ने महाराष्ट्र के जेल में बंद पूर्व उप-मुख्यमंत्री छगन भुजबल के लिये 46.7 करोड़ रपये को कथित तौर पर काले से सफेद में बदला है।

ईडी का यह देशव्यापी अभियान प्रधानमंत्री कार्यालय के हाल के निर्देश का हिस्सा था। इस निर्देश में इन कथित मुखौटा कंपनियों के अवैध कारोबार का पता लगाना था। इस केन्द्रीय एजेंसी के कुल मिलाकर 800 अधिकारी और अन्य कर्मचारी हैं। शनिवार को इसका समूचा स्टाफ करीब करीब बाहर था और उसने इन मुखौटा कंपनियों के खिलाफ इस बड़े अभियान को अंजाम दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा