1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. FEMA उल्लंघन को लेकर एक पूर्व विधायक के परिसर सहित दिल्ली में एक दर्जन स्थानों पर ED की छापेमारी

FEMA उल्लंघन को लेकर एक पूर्व विधायक के परिसर सहित दिल्ली में एक दर्जन स्थानों पर ED की छापेमारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 24, 2017 06:22 pm IST,  Updated : Aug 24, 2017 06:23 pm IST

ED ने आज विदेशी विनिमय उल्लंघन के मामले में एक पूर्व विधायक के परिसर सहित दिल्ली में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की।

FEMA उल्लंघन को लेकर एक पूर्व विधायक के परिसर सहित दिल्ली में एक दर्जन स्थानों पर ED की छापेमारी- India TV Hindi
FEMA उल्लंघन को लेकर एक पूर्व विधायक के परिसर सहित दिल्ली में एक दर्जन स्थानों पर ED की छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज विदेशी विनिमय उल्लंघन के मामले में एक पूर्व विधायक के परिसर सहित दिल्ली में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (FEMA) के प्रावधानों के तहत ईस्ट आफ कैलाश, बाराखंबा रोड और दक्षिण दिल्ली में कुछ व्यासायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा एक पूर्व विधायक के परिसर में भी छापेमारी की गई। राष्ट्रीय राजधानी में करीब दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें : जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू होने से पहले ही ठप हुई बेवसाइट, लाखों खरीदार हो रहे हैं परेशान

समझा जाता है कि यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गुजरात में हाल में एक फार्मा कंपनी के खिलाफ की गई छापेमारी से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें : आपको पता भी नहीं चला और 5% महंगे हो गए पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ तेल

यह भी पढ़ें : RBI कल जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट, तस्‍वीर आई सामने इसमें ये खास होंगे 16 फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा