1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने ईएसी-पीएम से दिया इस्तीफा, पार्ट-टाइम सदस्‍य थे

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने ईएसी-पीएम से दिया इस्तीफा, पार्ट-टाइम सदस्‍य थे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2018 09:47 am IST,  Updated : Dec 11, 2018 12:44 pm IST

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और स्तंभकार सुरजीत भल्ला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद की पार्ट-टाइम सदस्यता से एक दिसंबर को इस्तीफा दे दिया है।

surjit bhalla- India TV Hindi
surjit bhalla Image Source : SURJIT BHALLA

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और स्तंभकार सुरजीत भल्ला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद की पार्ट-टाइम सदस्यता से एक दिसंबर को इस्तीफा दे दिया है। भल्ला ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि पीएमईएसी की पार्ट-टाइम सदस्यता से मैंने एक दिसंबर को इस्तीफा दे दिया।  

प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भल्ला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। प्रवक्ता ने कहा कि अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि वह किसी और संगठन में काम करने जा रहे हैं, इसलिए इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परषिद एक स्वतंत्र निकाय होता है जिसका काम भारत सरकार, विशेष तौर पर प्रधानमंत्री को आर्थिक मामलों पर परामर्श देना होता है। 

छह सदस्यों वाली इस परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय हैं। उनके अलावा श्री रतन पी. वाटाल इसके सदस्य सचिव है। बाकी राथिन रॉय, आशिमा गोयल और शामिका रवि परिषद के अंशकालिक सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा