1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm मालिक को धमकी देने के आरोप में सचिव सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Paytm मालिक को धमकी देने के आरोप में सचिव सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 07:03 pm IST

पेटीएम के तीन कर्मचारियों को ई-वॉलेट कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को चोरी किए गए व्यक्तिगत आंकड़ों और गोपनीय जानकारी का खुलासा करने की धमकी देने तथा उनसे 20 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

employees held for blackmailing Paytm boss with stolen data, info- India TV Hindi
employees held for blackmailing Paytm boss with stolen data, info

नोएडा (उत्तर प्रदेश): पेटीएम के तीन कर्मचारियों को ई-वॉलेट कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को चोरी किए गए व्यक्तिगत आंकड़ों और गोपनीय जानकारी का खुलासा करने की धमकी देने तथा उनसे 20 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है जो इस प्रयास की कथित तौर पर सूत्रधार है। महिला शर्मा की सचिव है। तीनों ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि खराब करने के लिए आंकड़े लीक करने तथा जानकारी का दुरूपयोग करने की धमकी दी थी।

Related Stories

कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है और कंपनी के तीन कर्मचारियों को सेक्टर 20 थाने की एक टीम ने गिरफ्तार किया। मामले में चौथा आरोपी फरार है।गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि पेटीएम के मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके कर्मचारियों ने कुछ आंकड़े चुरा लिए हैं और अब वे ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे लोग इसे लीक नहीं करने के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। आज पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से चोरी किया गया महत्वपूर्ण डाटा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस इनकी कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा