नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को कैशबैक तथा वाउचर्स की सुविधा देने के लिए देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है।
Related Stories
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने जारी बयान में बताया कि वोडाफोन एवं आइडिया ब्रांड की प्रीपेड सेवाएं इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता पेटीएम से रिचार्ज करने पर कैशबैक एवं आकर्षक वाउचर्स का लाभ उठा सकते हैं।
कंपनी ने कहा कि पहली बार पेटीएम से 149 रुपए के रिचार्ज पर 25 रुपए का कैशबैक मिलेगा। पुराने उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज पर 20 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को पेटीएम से 375 रुपए तक के वाउचर्स भी मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल सिनेमा टिकट खरीदने या पेटीएम मॉल पर खरीदारी में किया जा सकता है।