1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आइडिया के शेयरधारकों ने नए नाम ‘वोडाफोन आइडिया लि’ को मंजूरी दी, 15,000 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

आइडिया के शेयरधारकों ने नए नाम ‘वोडाफोन आइडिया लि’ को मंजूरी दी, 15,000 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 27, 2018 09:40 am IST,  Updated : Jun 27, 2018 09:40 am IST

दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर के शेयरधारकों ने मंगलवार को हुई असाधारण आम सभा में कंपनी के लिए नए नाम ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ को मंजूरी दे दी। साथ ही आमसभा में 15,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को भी मंजूरी दी गई।

Vodafone Idea Merger- India TV Hindi
Vodafone Idea Merger

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर के शेयरधारकों ने मंगलवार को हुई असाधारण आम सभा में कंपनी के लिए नए नाम ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ को मंजूरी दे दी। साथ ही आमसभा में 15,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को भी मंजूरी दी गई। शेयरधारकों के समक्ष रखे गए एजेंडा के अनुसार नाम में बदलाव कंपनी के वोडफोन इंडिया में विलय के पूरा होने के बाद प्रभावी होगा।

बांबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि आमसभा में कंपनी के नाम में बदलाव और निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूतियों के मुद्दे को मंजूरी दी गई।

आइडिया और वोडाफोन अपने कारोबार का विलय करने जा रही हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दूरसंचार विभाग द्वारा विलय को मंजूरी अंतिम चरण में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा