1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: EPFO दे सकता है कर्मचारियों को PF पर बोनस, 2.5 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

Good News: EPFO दे सकता है कर्मचारियों को PF पर बोनस, 2.5 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 11, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Feb 11, 2016 03:05 pm IST

ईपीएफओ वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए ब्‍याज दर बढ़ाने के बजाये अपने सब्‍सक्राइबर्स को 750 करोड़ रुपए का बोनस देने पर विचार कर रहा है।

Good News: EPFO दे सकता है कर्मचारियों को PF पर बोनस, 2.5 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा- India TV Hindi
Good News: EPFO दे सकता है कर्मचारियों को PF पर बोनस, 2.5 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

नई दिल्‍ली। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए ब्‍याज दर बढ़ाने के बजाये अपने सब्‍सक्राइबर्स को 750 करोड़ रुपए का बोनस देने पर विचार कर रहा है। य‍दि यह प्रस्‍ताव मंजूर होता है तो संगठन के 5 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स में से 2.5 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स को इस साल वन टाइम बोनस का लाभ मिलेगा। ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज की बैठक 16 फरवरी को होने वाली है, जिसमें इस प्रस्‍ताव पर विचार किया जाएगा।

तस्वीरों में देखिए घर बैठे कैसे पता करें अपना पीएफ बैंलेंस

PF account gallery

indiatvpaisapfac (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (6)IndiaTV Paisa

कर्मचारियों को बोनस देने का यह ईपीएफओ के इतिहास में पहला मामला होगा। इससे पहले संगठन ने इस बार ब्‍याज दर बढ़ाकर 8.95 फीसदी करने का प्रस्‍ताव दिया था। यह प्रस्ताव इस साल के दौरान सरप्लस मुनाफा होने के अनुमान पर किया गया था। वित्‍त वर्ष 2013-14 और 2014-15 के लिए ब्याज दर 8.75% थी।

ब्याज दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर हालांकि वित्त मंत्रालय ने ऐतराज जताया था। उनका कहना था कि ऐसा होने पर दूसरी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर भी बढ़ाने का दबाव बनेगा और भविष्य में इसे जारी रखना संभव नहीं होगा। इसे देखते हुए ईपीएफओ अपने मेंबर्स को वन-टाइम बोनस पेमेंट पर विचार कर रहा है। हालांकि बोनस उन्हीं सब्सक्राइबर्स को मिलेगा जिन्होंने लगातार 12 महीनों तक योगदान किया है। आरएसएस से जुड़े भारतीय मजदूर संघ के बृजेश उपाध्याय का कहना है कि वह इस प्रस्‍ताव से सहमत नहीं हैं, क्योंकि इसका लाभ सभी को न होकर कुछ ही लोगों को होगा। इसे समान रूप से बांटा जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा