1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निर्यात जुलाई में 49.85 फीसदी बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर

निर्यात जुलाई में 49.85 फीसदी बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 13, 2021 09:50 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 09:50 pm IST

बयान में कहा गया है कि माह के दौरान व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई, 2020 में 4.83 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 97.45 प्रतिशत बढ़कर 12.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

निर्यात जुलाई में 49.85 फीसदी बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर- India TV Hindi
निर्यात जुलाई में 49.85 फीसदी बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: देश का निर्यात जुलाई महीने में 49.85 प्रतिशत बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में अच्छी वृद्धि से जुलाई में कुल निर्यात बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 10.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में आयात भी करीब 63 प्रतिशत बढ़कर 46.40 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

बयान में कहा गया है कि माह के दौरान व्यापार घाटा 10.97 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई, 2020 में 4.83 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 97.45 प्रतिशत बढ़कर 12.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने (अप्रैल-जुलाई) के दौरान देश का निर्यात 74.5 प्रतिशत बढ़र 130.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 75 अरब डॉलर रहा था। पहले चार माह में आयात 94 प्रतिशत बढ़कर 172.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि इस दौरान वैश्विक मांग मजबूत रही है। निर्यातकों के पास ऑर्डरों की बुकिंग काफी अच्छी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा