1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EY भारत में नए साल में करेगी 9,000 पेशेवरों की भर्ती, प्रौद्योगिकी भूमिकाओं के लिए होगी नियुक्ति

EY भारत में नए साल में करेगी 9,000 पेशेवरों की भर्ती, प्रौद्योगिकी भूमिकाओं के लिए होगी नियुक्ति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 24, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 02:36 pm IST

ईवाई इंडिया के पार्टनर और व्यवहार सलाहकार प्रमुख रोहन सचदेव ने कहा कि आज हमारे सरकार और निजी व्यवसाय दोनों क्षेत्र के ग्राहक प्रौद्योगिकी केंद्रित बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं।

EY to hire 9,000 professionals in 2021 in various technology roles- India TV Hindi
EY to hire 9,000 professionals in 2021 in various technology roles Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर की पेशेवर कंपनी अन्‍र्स्‍ट एंड यंग (Ernst & Young) सविर्सिज ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में 2021 में 9,000 नए लोगों की नियुक्ति करेगी। यह नियुक्ति उसकी सदस्य कंपनियों में विभिन्न प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में होगी। ईवाई ने एक वक्तव्य में कहा है ये नियुक्तियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की पृष्टभूमि से होगी। ये नियुक्तियां कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, विश्लेषण और दूसरी उभरती प्रौद्योगिकीयों के क्षेत्र में होगी।

ईवाई इंडिया के पार्टनर और व्यवहार सलाहकार प्रमुख रोहन सचदेव ने कहा कि आज हमारे सरकार और निजी व्यवसाय दोनों क्षेत्र के ग्राहक प्रौद्योगिकी केंद्रित बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। उनके इन प्रयासों में हम उन्हें समर्थन दे रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इन उभरती प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में हम अपनी क्षमता को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले साल में अपने नियुक्ति प्रयासों को उल्लेखनीय रूप से तेज करेंगे।

ईवाई के भारत में वैश्विक डिलीवरी केंद्रों सहित विभिन्न सदस्य कंपनियों में 50,000 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। वर्तमान में ईवाई इंडिया के सभी कर्मचारियों में 36 प्रतिशत कर्मचारी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित पृष्टभूमि से हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा