1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध कराएगा इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस

फेसबुक एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध कराएगा इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 19, 2015 03:22 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 03:23 pm IST

फेसबुक की नई सर्विस इंसटैंट आर्टिकल्‍स की सर्विस जल्‍द ही एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध होगी। इस साल यह सर्विस एप्‍पल डिवाइसेस के लिए लॉन्‍च की गई है।

फेसबुक एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध कराएगा इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस- India TV Hindi
फेसबुक एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध कराएगा इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस

नई दिल्‍ली। फेसबुक की नई सर्विस इंसटैंट आर्टिकल्‍स की सर्विस जल्‍द ही एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध होगी। इस साल यह सर्विस एप्‍पल डिवाइसेस के लिए लॉन्‍च की गई है। फेसबुक ने अपने इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस के लिए भारत समेत पूरी दुनिया में 350 मीडिया पार्टनर्स के साथ गठजोड़ किया है। फेसबुक अपनी इस सर्विस को एंड्रॉयड डिवाइसेस पर भी उपलब्‍ध कराएगी।  एप्‍पल के यूजर्स जल्‍दी से न्‍यूज आर्टिकल देख सकेंगे। फेसबुक के प्रोडक्‍ट मैनेजर माइ‍कल रेखो ने कहा कि हम इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस का एंड्रॉयड डिवाइसेस पर लोगों के एक छोटे ग्रुप पर बीटा टेस्टिंग कर रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि अभी तक इंसटैंट आर्टिकल्‍स सर्विस के लिए दुनियाभर से 350 पब्लिकेशन हाउस फेसबुक के साथ समझौता कर चुके हैं। इनमें से 100 से ज्‍यादा पब्लिकेशन हाउस प्रतिदिन आर्टिकल पब्लिश कर रहे हैं। इस सर्विस को ज्‍वाइन करने वालों में स्‍ट्रेट टाइम्‍स ऑफ सिंगापुर, इंडिया टाइम्‍स, फ्रांस का ले पर्सियन और पैरिस मैच, जर्मनी का स्‍पेगल, ब्रिटेन का गार्जियन, टेलीग्राफ और डेली मेल, ला नै‍कियोन ऑफ अर्जेंटीना और डजन जैसे नाम शामिल हैं। फेसबुक ने कहा कि इंसटैंट आर्टिकल्‍स सेक्‍शन में लोड किए गए आर्टिकल स्‍टैंडर्ड कनेक्‍शन पर दस गुना ज्‍यादा स्‍पीड से देखे जा सकते हैं।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि फेसबुक तथा इसी प्रकार की सेवा गूगल व अन्‍य कंपनियों द्वारा शुरू किए जाने से मीडिया संगठनों का नियंत्रण अपने पाठकों और पाठ्य सामग्री से खत्‍म हो सकता है। मीडिया ग्रुप आर्टिकल से संबंधित जो विज्ञापन इस सर्विस के जरिये बेचेंगे उन्‍हें उनका पूरा राजस्‍व मिलेगा, जबकि फेसबुक इन आर्टिकल पर जो विज्ञापन लगाएगा उसका राजस्‍व मीडिया ग्रुप के बीच बांटा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा