1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. औद्योगिक उत्पादन में फरवरी के दौरान 4.5% की वृद्धि, खनन क्षेत्र में तेजी का असर

औद्योगिक उत्पादन में फरवरी के दौरान 4.5% की वृद्धि, खनन क्षेत्र में तेजी का असर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 07:03 pm IST

माइनिंग सेक्टर का उत्पादन इस साल फरवरी में 10 प्रतिशत की दर से बढ़ा

Feb IIP rises - India TV Hindi
Feb IIP rises  Image Source : AP

नई दिल्ली। माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन में इस साल फरवरी में 4.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को यहां जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इससे पहले फरवरी 2019 में केवल 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इस साल फरवरी में 3.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 0.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। बिजली उत्पादन महीने के दौरान 8.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि फरवरी 2019 में इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। माइनिंग सेक्टर का उत्पादन इस साल फरवरी में 10 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि पिछले साल इसी महीने में इसमें 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान आईआईपी वृद्धि दर घटकर 0.9 प्रतिशत रही जबकि इससे पूर्व 2018-19 की इसी अवधि में इसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा