1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. थोक महंगाई दर तीन साल के उच्चतम स्तर पर, फरवरी में WPI 6.55 फीसदी रही

थोक महंगाई दर तीन साल के उच्चतम स्तर पर, फरवरी में WPI 6.55 फीसदी रही

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 14, 2017 12:50 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 01:03 pm IST

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। फरवरी में थोक महंगाई दर (WPI) 6.55 फीसदी पहुंच गई, जो लगभग 39 महीनें का उच्चतम स्तर है।

थोक महंगाई दर तीन साल के उच्चतम स्तर पर, फरवरी में WPI 6.55 फीसदी रही- India TV Hindi
थोक महंगाई दर तीन साल के उच्चतम स्तर पर, फरवरी में WPI 6.55 फीसदी रही

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। फरवरी में थोक महंगाई दर (WPI) 6.55 फीसदी पहुंच गई, जो कि लगभग 39 महीनें का उच्चतम स्तर है। जनवरी में महंगाई दर 5.25 फीसदी रही थी। खाने-पीने की चीजों से लेकर फ्यूल और पावर सभी की महंगाई दर बढ़ी है।

खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़ी   

  • फरवरी में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर -56 फीसदी से बढ़कर 2.69 फीसदी हो गई है।
  • फूड आर्टिकल्‍स का WPI इंडेक्‍स में वेटेज 14.34 फीसदी है।
  • फलों की थोक महंगाई दर 7.14 फीसदी रही।
  • मोटे अनाज, चावल, फ्रूट्स, मछली, अंडा और मीट की कीमतें बढ़ी हैं।
  • सब्जियों और प्‍याज की थोक कीमतें बढ़ी हैं लेकिन यह अभी भी यह शून्‍य से नीचे हैं।
  • सब्‍जि‍यों की महंगाई फरवरी में शून्‍य से नीचे 8.05 फीसदी पर रही। जनवरी में यह -32.32 फीसदी पर थी।
  • फ्यूल और पावर की महांगाई दर 18.14 फीसदी से बढ़कर 21.02 फीसदी रही है।
  • फरवरी में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर भी बढ़ी है।
  • प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 1.27 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी रही है।

मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई घटी

  • मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर घटी है।
  • मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 3.99 फीसदी से घटकर 3.66 फीसदी हो गई है।
  • फरवरी में कोर महंगाई की दर 2.7 फीसदी से गिरकर 2.4 फीसदी हो गई है।
  • दिसंबर की थोक महंगाई दर 3.68 फीसदी से संशोधित होकर 3.39 फीसदी हो गई है।

नोट: सभी आंकड़े महीने दर महीने आधार पर हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा