1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2021: प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान, 6 साल में खर्च होंगे 64180 करोड़ रुपए

Budget 2021: प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान, 6 साल में खर्च होंगे 64180 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 01, 2021 11:22 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 11:28 am IST

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की है, जिसमें सेहत से जुड़े जरूर इंफ्रास्ट्रकचर को तैयार करने के लिए सरकार अगले 6 साल में 64180 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

आत्मनिर्भर स्वस्थ...- India TV Hindi
आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना संकट से सबक सीखते हुए  सरकार ने स्वास्थय सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए  प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की है, जिसमें सेहत से जुड़े जरूर इंफ्रास्ट्रकचर को तैयार करने के लिए सरकार अगले 6 साल में 64180 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार पहले ही कह चुकी थी कि वो हॉस्पिटल से लेकर दवाओं और वैक्सीन के निर्माण और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। सरकार के द्वारा किया गया आज का प्रावधान देश को बीमारियों पर रिसर्च और स्वदेशी कंपनियों के द्वारा अपने स्तर पर हल तलाशने में मदद करेगा।

कोरोना संकट की शुरुआत में भारत को पीपीई किट से लेकर हैंड सेनेटाइजर तक की कमी का सामना करना पड़ा था, हालांकि अब देश इन सामानों का निर्यात कर रहा है। वहीं भारत दुनिया की वैक्सीन की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद कर रहा है। दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए ही सरकार ने नई योजना का ऐलान किया है, जिससे बीमारियों के निदान से जुड़े रिसर्च को देश में तेजी से किया जा सके और इलाज का खर्च नीचे लाने के साथ साथ ग्लोबल फार्मा मार्केट में देश की स्थिति को और मजबूत कर कारोबारी अवसर तलाशे जा सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा