1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोबाइल वॉलेट को व्यर्थ बना देगी एकीकृत भुगतान प्रणाली: रिपोर्ट

मोबाइल वॉलेट को व्यर्थ बना देगी एकीकृत भुगतान प्रणाली: रिपोर्ट

 Published : May 08, 2016 07:19 pm IST,  Updated : May 08, 2016 07:19 pm IST

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए बैंकिंग में क्रांति लाने के प्रयासों से मोबाइल वॉलेट निरर्थक हो जाएंगे।

मोबाइल वॉलेट हुई बीते दिनों की बात, भारत में तेजी से बढ़ रहा हैैैै इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्‍टम का चलन- India TV Hindi
मोबाइल वॉलेट हुई बीते दिनों की बात, भारत में तेजी से बढ़ रहा हैैैै इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्‍टम का चलन

मुंबई। भारत में मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट सिस्‍टम बेहद क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है। हालांकि अभी ज्‍यादातर कंपनियां और बैंक मोबाइल वॉलेट पर फोकस कर रहे हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत में ईवॉलेट सर्विस जल्‍द ही बीते समय की बात हो जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुरू किए गए इंटीग्रेटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति आने वाली है। आरबीआई के प्रयासों से मोबाइल वॉलेट जल्‍द ही बीते समय की बात हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मोबाइल बैंकिंग में फरवरी में बीते साल की तुलना में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई।

फर्म सेंटरम ब्रोकिंग ने अपनी एक रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है कि यूपीआई को बड़े पैमाने पर अपनाने से एसबीआई की बडी, आईसीआईसीआई बैंक की पाकेट्स, एचडीएफसी बैंक की चिल्‍लर व पेटीएम की मोबाइल वॉलेट सेवाएं व्यर्थ हो जाएंगी। इसके अनुसार, देश में मोबाइल बैंकिंग तूफान की तरह आई है और मूल्य के लिहाज से फरवरी 2016 में इसके कारोबार में सालाना आधार पर 212 फीसदी का उछाल आया। वहीं आकार के लिहाज से इस दौरान यह 131 फीसदी बढ़ी है।

केंद्रीय बैंक नकदी अर्थव्यवस्था को कम करने के लिए यूपीआई को अपनाने पर जोर दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रणाली में नकदी का प्रसार जीडीपी के लगभग 18 फीसदी के बराबर है और इस तरह भारत लेनदेन के लिए सबसे अधिक नकदी पर आधारित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

यह भी पढ़ें- 2020 तक 4 गुना बढ़कर 120 अरब डॉलर का हो जाएगा ई-कॉमर्स कारोबार

यह भी पढ़ें- SBI ने पेश किया mVisa, एक कोड स्‍कैन करने से हो जाएगा पेमेंट

यह भी पढ़ें- Online Shopping: हर माह Indians करते हैं ई-शॉपिंग पर 9,400 रुपए खर्च, कार्ड पेमेंट्स का बढ़ रहा है चलन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा