1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 20 सितंबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल, 90% डिस्‍काउंट के साथ मिलेगी डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा

20 सितंबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल, 90% डिस्‍काउंट के साथ मिलेगी डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Sep 07, 2017 08:35 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 08:35 pm IST

देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट 20 सितंबर से अपनी बिग बिलियन सेल लेकर आ रही है। यह सेल 20 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगी।

20 सितंबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल, 90% डिस्‍काउंट के साथ मिलेगी डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा- India TV Hindi
20 सितंबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल, 90% डिस्‍काउंट के साथ मिलेगी डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा

नई दिल्‍ली। त्‍योहारों का मौसम शुरू होते ही ऑनलाइन कंपनियां भी डिस्‍काउंट सेल का पिटारा खोलने के लिए तैयार होने लगी हैं। इसकी शुरुआत करने जा रही है देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट। कंपनी 20 सितंबर से अपनी बिग बिलियन सेल लेकर आ रही है। यह सेल 20 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगी। सेल की घोषणा करते हुए फ्लिपकार्ट ने कहा है कि इस साल कंपनी अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर कंपनी अपनी बिग बिलियन डे सेल का चौथा संस्‍करण लेकर आ रही है। इस सेल न सिर्फ भारी डिस्‍काउंट मिलेगा वहीं ग्राहकों के लिए त्‍योहार का मजा और भी बढ़ जाएगा।

इस सेल में फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए 80 से ज्‍यादा कैटेगरी में प्रोडक्‍ट पेश करेगी। अधिक से अधिक प्रोडक्‍ट तक ग्राहकों की पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी बिग बिलियन डे सेल में कई प्रकार की फाइनेंस स्‍कीम भी पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत ग्राहकों को नो कॉस्‍ट ईएमआई, प्रोडक्‍ट एक्‍सचेंज, बाय बैक गारंटी और बाय नाउ पे लेटर जैसे ऑफर मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स के लिए कई खास ऑफर भी पेश करने जा रही है।

फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा है कि बिग बिलियन डे में पहली बार आपको सभी प्रमुख बैंकों के डेबिट कार्ड पर भी ईएमआई से खरीदारी का मैका मिलेगा। आपकी खरीद को और भी रोमांचक बनाने के लिए इस सेल में 90 फीसदी तक का डिस्‍काउंट ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर फैशन अपैरल्‍स से लेकर सभी प्रकार की प्रोडक्‍ट कैटेगरी पर मिलेगा। साथ बड़े होम एप्‍लाइंस पर तेज डिलिवरी और इंस्‍टॉलेशन सर्विस का भी फायदा दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा