1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार, यूजर्स बेस के लिहाज से बनी सबसे बड़ी कंपनी

फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार, यूजर्स बेस के लिहाज से बनी सबसे बड़ी कंपनी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 21, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 03:03 pm IST

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के रजिस्‍टर्ड ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली फ्लिपकार्ट पहली कंपनी बन गई है।

फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार, यूजर्स बेस के लिहाज से बनी सबसे बड़ी कंपनी- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार, यूजर्स बेस के लिहाज से बनी सबसे बड़ी कंपनी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के रजिस्‍टर्ड ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली फ्लिपकार्ट पहली कंपनी बन गई है।

बेंगलुरु की कंपनी ने यूजर्स का आधार पिछले साल के मुकाबले दोगुना कर लिया है। कंपनी ने पिछले छह महीने में 2.5 करोड़ नए यूजर्स को अपने प्‍लेटफॉर्म पर जोड़ा है। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिन्नी बंसल ने कहा,

बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद, सस्ता और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लाखों भारतीयों तक पहुंच का जो हमारा प्रयास है, उसमें यह एक छोटा कदम है। यह उपलब्धि हमें खरीदारी के लिहाज से वैश्विक स्तर की कंपनी बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़े: Flipkart का एक्सचेंज ऑफर, सैमसंग गैलेक्सी J5 और On7 पर मिल रहा है 10 हजार रुपए तक का भारी डिस्काउंट

  • देश की प्रमुख स्टार्ट-अप कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट में निवेश करने वालों में टाइगर ग्लोबल, एसेल पार्टर्नस, मोर्गन स्टेनले और टी रो शामिल हैं।
  • कंपनी ने अब तक तीन अरब डॉलर से अधिक का वित्त पोषण जुटाया है और मिंत्रा, फोन पे और लेट्स बाय जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया है।
  • कंपनी ने क्यूब 26, नेस्ट अवे और ब्लैक बक जैसी स्टार्ट-अप कंपनियों में निवेश भी किया है।
  • बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार देश के ई-कॉमर्स में 43 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ फ्लिपकार्ट एक दिग्गज कंपनी है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 तक कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 44 फीसदी हो जाएगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा