1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मार्च के पहले 15 दिनों में विदेशी निवेशकों ने की जमकर खरीदी, पूंजी बाजार में डाले 20,400 करोड़ रुपए

मार्च के पहले 15 दिनों में विदेशी निवेशकों ने की जमकर खरीदी, पूंजी बाजार में डाले 20,400 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2019 03:01 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 03:01 pm IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) फरवरी महीने में भी शुद्ध खरीदार रहे। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार (शेयर एवं बांड बाजार दोनों) में कुल 11,182 करोड़ रुपए का निवेश किया।

FPI Investment- India TV Hindi
FPI Investment Image Source : FPI INVESTMENT

नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते मार्च के पहले 15 दिन में घेरलू पूंजी बाजार में 20,400 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से सकारात्मक नतीजे आने और अमेरिका के फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में वृद्धि नहीं करने की संभावना ने उभरते बाजारों के पक्ष में काम किया। 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) फरवरी महीने में भी शुद्ध खरीदार रहे। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार (शेयर एवं बांड बाजार दोनों) में कुल 11,182 करोड़ रुपए का निवेश किया। 

डिपॉजिटरी के पास मौजूद नवीन आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने एक से 15 मार्च के दौरान शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 17,919 करोड़ रुपए का निवेश किया, जबकि ऋण बाजार में शुद्ध रूप से 2,499 करोड़ रुपए की पूंजी डाली। इस प्रकार, समीक्षाधीन अवधि में पूंजी बाजार में 20,418 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। 

फंड्सइंडिया में म्यूचुअल फंड रिसर्च की प्रमुख विद्या बाला ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दर में वृद्धि की आशंका कम होने से उभरते बाजारों में निवेश बढ़ा है। स्थानीय स्तर पर, फरवरी से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने नीचे चल रहे क्षेत्रों जैसे बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा