1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट से मुकाबले के लिए फ्रांस का 50 अरब डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान

कोरोना संकट से मुकाबले के लिए फ्रांस का 50 अरब डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 03:28 pm IST

फ्रांस सरकार का अनुमान 1 फीसदी घट सकती है अर्थव्यवस्था

France- India TV Hindi
France Image Source : AP

नई दिल्ली। फ्रांस ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिये 45 अरब यूरो यानि करीब 50 अरब डॉलर के राहत पैकेज की मंगलवार को घोषणा की। फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो ली मेयर ने पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि इस साल फ्रांस आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकता है। ली मेयर ने आरटीएल रेडियो से कहा कि सरकार को प्राथमिक आकलन के हिसाब से अर्थव्यवस्था के आकार में एक प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। 

उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर नकारात्मक रहने के अनुमान के आधार पर सरकार जल्दी ही राहत के अन्य उपायों की घोषणा करने वाली है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ इस अभियान को आर्थिक व वित्तीय युद्ध करार दिया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध कुछ समय तक जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कोरोना का खिलाफ यह युद्ध लंबा होगा और इस युद्ध के लिये हमें अपनी सारी ताकत जुटाने की जरूरत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा