Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी, ये हैं आज की कीमतें

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी, ये हैं आज की कीमतें

Reported by: IANS
Published : Dec 08, 2018 12:40 pm IST, Updated : Dec 08, 2018 12:40 pm IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.70 रुपये, 72.75 रुपये, 76.28 रुपये और 73.33 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी, ये हैं आज की कीमतें- India TV Paisa

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी, ये हैं आज की कीमतें

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव में 22 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। 

वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.70 रुपये, 72.75 रुपये, 76.28 रुपये और 73.33 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर डीजल क्रमश: 65.30 रुपये, 67.03 रुपये, 68.32 रुपये और 68.93 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा शनिवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 2.08 फीसदी की बढ़त के साथ 61 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। 

वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 1 फीसदी की बढ़त के साथ 52.14 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

गौरतलब है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उनके सहयोगी तेल उत्पादक देश 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं। यह अवधि छह महीने के लिए होगी, जो एक जनवरी से प्रभावी होगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement