1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चार्ट तैयार होने के बाद भी अगर सीट रही खाली, तो किराये में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

चार्ट तैयार होने के बाद भी अगर सीट रही खाली, तो किराये में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

 Published : Jul 19, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 12:28 pm IST

रेलवे से हम सभी यात्रा करते हैं। लेकिन कितना अच्‍छा हो कि आप दूसरे यात्रियों के साथ सफर करें और किराया दूसरों से कम दें। आपकी सुविधा के लिए रेलवे ने यही व्‍यवस्‍था शुरू की है।

train - India TV Hindi
train 

नई दिल्ली। रेलवे से हम सभी यात्रा करते हैं। लेकिन कितना अच्‍छा हो कि आप दूसरे यात्रियों के साथ सफर करें और किराया दूसरों से कम दें। आपकी सुविधा के लिए रेलवे ने यही व्‍यवस्‍था शुरू की है। सरकार ने बुधवार को कहा कि कम यात्री वाली ट्रेनों में आरक्षण चार्ट तैयार होने पर खाली रहने वाली सीट या बर्थ के लिए किराये रेलवे 10 फीसदी की छूट दे रही है। यह छूट मूल किराये में दी जाएगी।

रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, "रेलवे में मांग समरूप नहीं है। सीजन के अनुसार मांग कम या ज्यादा होती है। यहां तक कि हर सीजन देश के सभी भागों में मांग एक समान नहीं होती है।" उन्होंने कहा, "वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय रेल की सभी आरक्षित ट्रेनों में कुल मिलाकर सीटें/बर्थ शतप्रतिशत भरी हुई थीं।"

उन्होंने कहा कि कम यात्रा वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा सरकार ट्रेन की सेवा द्रुत करने और परिचालन की अवधि घटाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए शयनयान श्रेणी के कोच को अनारक्षित द्वितीय श्रेणी या अनारक्षित शयनयान बनाने की घोषणा की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा