1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट 2% बढ़ाया, 17 प्रतिशत होने के बाद भी महाराष्‍ट्र से 14 रुपए सस्‍ता

गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट 2% बढ़ाया, 17 प्रतिशत होने के बाद भी महाराष्‍ट्र से 14 रुपए सस्‍ता

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 02, 2017 05:32 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 05:32 pm IST

गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद यहां पेट्रोल की नई कीमत 63.43 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट 2% बढ़ाया,  17 प्रतिशत होने के बाद भी महाराष्‍ट्र से 14 रुपए सस्‍ता- India TV Hindi
गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट 2% बढ़ाया, 17 प्रतिशत होने के बाद भी महाराष्‍ट्र से 14 रुपए सस्‍ता

पणजी। गोवा सरकार ने पेट्रोल पर वैट 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद यहां पेट्रोल की नई कीमत 63.43 रुपए प्रति लीटर हो गई है। शनिवार को गोवा सरकार के एक प्रवक्‍ता ने कहा कि पेट्रोल पर वैल्‍यू एडेड टैक्‍स (वैट) की मौजूदा दर 15 प्रतिशत को बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि वैट में इस वृद्धि के बाद भी गोवा में पेट्रोल महाराष्‍ट्र की तुलना में लगभग 14 रुपए सस्‍ता और कर्नाटक की तुलना में तकरीबन 7 रुपए कम है। इन दोनों पड़ोसी राज्‍यों में गोवा की तुलना में पेट्रोल की कीमत अधिक है। प्रवक्‍ता ने कहा कि गोवा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच के अंतर को तर्कसंगत बनाने के लिए वैट में यह वृद्धि की गई है।

गोवा में पेट्रोल और डीजल की प्रति लीटर कीमत के बीच सबसे कम अंतर था। ऐसा पेट्रोल पर कम वैट की वजह से हो रहा था। कम वैट की वजह से गोवा में पेट्रोल और डीजल की प्रति लीटर कीमत के बीच केवल 4.70 रुपए का अंतर था। इस अंतर को तर्कसंगत बनाने के लिए उपभोक्‍ताओं पर बिना ज्‍यादा भार डाले वैट को बढ़ाया गया है। सरकार ने पेट्रोल पर वैट को केवल 2 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा