1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने की कीमतों में दूसरे दिन लगातार आई गिरावट, 150 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता

सोने की कीमतों में दूसरे दिन लगातार आई गिरावट, 150 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 09, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 04:41 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोने का भाव शुक्रवार को 150 रुपए गिरकर 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

सोने की कीमतों में दूसरे दिन लगातार आई गिरावट, 150 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता- India TV Hindi
सोने की कीमतों में दूसरे दिन लगातार आई गिरावट, 150 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोर रुख और घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की घटती मांग से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोने का भाव शुक्रवार को 150 रुपए गिरकर 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 850 रुपए की गिरावट के साथ 46,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 1,335.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.64 फीसदी गिरावट के साथ 19.45 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 150-150 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,150 रुपए और 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। कल सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, गिन्नी की कीमत 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 850 रुपए घटकर 46,150 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 775 रुपए गिरकर 46,540 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा