1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अप्रैल-जून तिमाही में सोने का आयात कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर

अप्रैल-जून तिमाही में सोने का आयात कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 25, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 04:15 pm IST

सोने को लेकर बड़ी खबर है। देश के चालू खाता घाटे पर असर डालने वाला सोने का आयात अप्रैल-जून 2021 की तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर (58,572.99 करोड़ रुपये) हो गया।

अप्रैल-जून तिमाही में सोने का आयात कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर- India TV Hindi
अप्रैल-जून तिमाही में सोने का आयात कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर Image Source : FILE

नयी दिल्ली: सोने को लेकर बड़ी खबर है। देश के चालू खाता घाटे पर असर डालने वाला सोने का आयात अप्रैल-जून 2021 की तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर (58,572.99 करोड़ रुपये) हो गया। यह उछाल तुलना के निम्न आधार के कारण है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष कोराना वायरस के प्रकोप और सख्त लाक डाउन के चलते इसी अवधि में सोने का आयात 68.8 करोड़ डॉलर (5,208.41 करोड़ रुपये) तक गिर गया था। हालांकि अप्रैल-जून 2021 तिमाही में चांदी का आयात 93.7 प्रतिशत घटकर 3.94 करोड़ डॉलर रहा। 

मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान सोने के आयात में इतनी वृद्धि से देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर बढ़कर लगभग 31 अरब डॉलर हो गया है। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है और देश में सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरी करने के लिए किया जाता है। भारत वार्षिक रूप से 800-900 टन सोने का आयात करता है। मौजूदा चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान रत्न और आभूषण का निर्यात बढ़कर 9.1 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 2.7 अरब डॉलर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा