1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने की कीमत में आज हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड के दाम

सोने की कीमत में आज हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 14, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 12:50 pm IST

सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सोचिए मत, खरीदारी कर ही डालिए। सोना इस समय पिछले आल टाइम हाई से करीब 8500 रुपये सस्ता है।

Gold Rate - India TV Hindi
Gold Rate 

सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सोचिए मत, खरीदारी कर ही डालिए। सोना इस समय पिछले आल टाइम हाई से करीब 8500 रुपये सस्ता है। दूसरी ओर अब सोने के दाम में तेजी भी आने लगी है। बुधवार को वायदा बाजार में एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आ गई है। आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.20 फीसदी (95 रुपये) बढ़कर 47,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी वायदा आज 0.06 फीसदी (38 रुपये) बढ़कर 69,119 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

वहीं ग्लोबल मार्केट की बात करें तो आज हाजिर सोना 1,806.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं अमेरिकी बाजार में सोना वायदा 0.2 फीसदी नीचे 1,807.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 25.97 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी, पैलेडियम 0.1 फीसदी ऊपर 2,830.14 डॉलर और प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,105.02 डॉलर पर पहुंच गया। 

सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड खरीदने का मौका

अगर आप सस्ती दरों पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,807 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपये का पड़ेगा। सरकार निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा