1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने में आज बड़ी गिरावट के बाद देखें नए रेट, पैसा निवेश करने का बड़ा मौका

Gold Price Today: सोने में आज बड़ी गिरावट के बाद देखें नए रेट, पैसा निवेश करने का बड़ा मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2021 03:47 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 03:47 pm IST

सोने की कीमत में आज फिर बड़ा बदलाव हुआ है। अगर आप सोना खरीदना चाहते है तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gold Price Today: सोने में आज बड़ी गिरावट के बाद देखें नए रेट, पैसा निवेश करने का बड़ा मौका- India TV Hindi
Gold Price Today: सोने में आज बड़ी गिरावट के बाद देखें नए रेट, पैसा निवेश करने का बड़ा मौका

नयी दिल्ली: सोने की कीमत में आज फिर बड़ा बदलाव हुआ है। अगर आप सोना खरीदना चाहते है तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 464 रुपये की हानि के साथ 47,705 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 723 रुपये की हानि के साथ 70,420 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 71,143 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,858 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बना रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने में गिरावट आई। व्यापारी और निवेशक बुधवार को होने वाले अमेरिकी एफओएमसी की नतीजे से ताजा कारोबारी संकेत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी 

हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को निकेल वायदा भाव 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,345.70 रुपये प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव एक रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,345.70 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,745 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा