1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज ही खरीद लीजिए सोना और चांदी, लॉकडाउन खत्म होते ही कीमतों में आया बहुत बड़ा बदलाव

आज ही खरीद लीजिए सोना और चांदी, लॉकडाउन खत्म होते ही कीमतों में आया बहुत बड़ा बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 12:32 pm IST

जैसे जैसे देश में लॉकडाउन खत्म होने की खबरें आ रही हैं, वहीं सोने चांदी के बाजार से भी अच्छी खबरें आने लगी हैं।

आज ही खरीद लीजिए सोना...- India TV Hindi
आज ही खरीद लीजिए सोना और चांदी, लॉकडाउन खत्म होते ही कीमतों में आया बहुत बड़ा बदलाव

जैसे जैसे देश में लॉकडाउन खत्म होने की खबरें आ रही हैं, वहीं सोने चांदी के बाजार से भी अच्छी खबरें आने लगी हैं। बीते हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई थी। सोमवार को भी सोने चांदी के बाजार में गिरावट देखी गई। वहीं वैश्विक बाजारों में भी दोनों ही धातुओं में गिरावट का रुख रहा, जिसका असर स्थानीय सर्राफा बाजार में दिखा। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 5,126, 8 ग्राम पर 41,008, 10 ग्राम पर 51,260 और 100 ग्राम पर 5,12,600 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,110 पर बिक रहा है।

शुक्रवार को अंतिम कारोबारी सत्र में सोने के दामों में 388 रुपये और चांदी में 920 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। इसी तरह चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

देश के विभिन्न शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम

गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,110 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,260 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 48,310 और 24 कैरेट सोना 49,310 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,910 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,710 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,160 और 24 कैरेट 50,360 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 71,600 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में चांदी 71,600 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है। चेन्नई में चांदी की कीमत 76,300 रुपए प्रति किलो है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा