Monday, January 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: सोना हुआ एक महीने में सबसे सस्ता, जानिए क्या हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Gold Rate: सोना हुआ एक महीने में सबसे सस्ता, जानिए क्या हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

सोना खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। सोने की कीमत एक महीने में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच आई है।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Jun 17, 2021 11:56 am IST, Updated : Jun 17, 2021 11:56 am IST
Gold Rate: सोना हुआ एक महीने...- India TV Paisa

Gold Rate: सोना हुआ एक महीने में सबसे सस्ता, जानिए क्या हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

सोना खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। सोने की कीमत एक महीने में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच आई है। वहीं चांदी में तेजी दर्ज की गई है। दुनिया भर के बाजारों में कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 48 रुपये गिर गया। गिरावट के चलते सोने की कीमत 47,814 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर चांदी में 340 रुपये का उछाल आया है। इसकी कीमत 70,589 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड द्वारा तय की गई कीमतों पर गौर करें तो आज 999 (प्योरिटी) वाले सोने की कीमत 48,397 रुपये है। वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 48,203 रुपये, 916 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 44,332 रुपये, 750 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 36,298 और 585 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 28,312 रुपये है। वहीं 999 प्योरिटी की चांदी की कीमत 71,393 प्र​ति किलो है। 

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम

सोने के भाव की जानकारी देने वाली वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,840, 8 ग्राम पर 38,720, 10 ग्राम पर  48,400 और 100 ग्राम पर 4,84,000 चल रही है। प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,400 पर बिक रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,490 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,590 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,400 और 24 कैरेट सोना 48,400 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,830 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,440 रुपए हैं। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 71,500 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 71,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement