1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

Good News: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2021 08:35 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 08:35 am IST

पेट्रोल डीजल की महंगाई से परेशान आम जनता को बुधवार को राहत मिली है।

Good News: कच्चा तेल हुआ...- India TV Hindi
Good News: कच्चा तेल हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम Image Source : INDIA TV

पेट्रोल डीजल की महंगाई से परेशान आम जनता को बुधवार को राहत मिली है। देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है। इसके साथ ही बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल प्रति लीटर 90.56 रुपये पर स्थिर रहा। डीजल भी 80.87 रुपये प्रति लीटर पर रहा। दूसरी ओर क्रूड (Crude Oil) के मोर्चे पर भी भारत के लिए राहत की खबर है। स्वेज नहर में फंसा जहाज भी निकल गया है। इससे समुद्री यातायात धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार में नरमी के संकेत दिखे हैं। 

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है। 

कच्चे तेल में नरमी 

अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार का इंवेंट्री रिपोर्ट के मुताबिक बीते 26 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां 3.910 मिलियन बैरल क्रूड की इंवेंट्री थी। एक सप्ताह पहले यह इंवेंट्री 2.927 मिलियन बैरल की थी। उधर, स्वेज नहर में फंसा जहाज भी निकल गया है। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार में मामूली नरमी दिख रही है। 

4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल

मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम 

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा