1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता, तुरंत जाकर फुल करवा लें टंकी

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता, तुरंत जाकर फुल करवा लें टंकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 01, 2021 08:19 am IST,  Updated : Sep 01, 2021 08:19 am IST

इससे पहले करीब एक हफ्ते से तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 24 अगस्त 2021 को देखने को मिला था

पेट्रोल-डीजल हो गया...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता, सितंबर के पहले ही दिन मिली आम लोगों को खुशखबरी
पेट्रोल डीजल की कीमतों में सितंबर महीने के पहले ही दिन कटौती दर्ज की गई है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल सस्ता कर दिया है। इंडियन आयल की वेबसाइट पर दी गई रेट लिस्ट के अनुसार आज देश में पेट्रोल और डीजल 15—15 पैसे सस्ता हो गया है। नई रेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.33 पैसे प्रति लीटर है।
 
इससे पहले करीब एक हफ्ते से तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 24 अगस्त 2021 को देखने को मिला था, तब भी देश के कई शहरों में ईंधन के दामों में कटौती हुई थी। कीमतों की बात की जाए तो 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। करीब 1 महीने तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे और फिर इनकी कीमतों में गिरावट आई थी।
 
अन्य शहरों की कीमतों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 101.72 और डीजल 91.84, चेन्‍नई में पेट्रोल 99.08 और डीजल 93.38 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 98.65 और डीजल 89.34, बेंगलुरु में पेट्रोल 104.84 और डीजल 94.19 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 105.40 और डीजल 96.84 रुपये, पटना में पेट्रोल 103.89 और डीजल 94.65 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 108.27 और डीजल 97.91 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 98.43 और डीजल 89.15 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 99.07 और डीजल 89.46 रुपये तथा चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.53 और डीजल 88.48 रुपये में मिल रहा है। 

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा