1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गूगल अपने कैमरा एप पर देगा इमेज सर्च की सुविधा!

गूगल अपने कैमरा एप पर देगा इमेज सर्च की सुविधा!

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 30, 2016 08:56 am IST,  Updated : Mar 30, 2016 08:56 am IST

एंड्रॉयड के कैमरा एप में जल्द ही गूगल गॉगल फीचर आने की उम्मीद है। इस फीचर के आने के बाद आप एक फोटो से पता कर सकेंगे किसी की भी जानकारी।

गूगल एंड्रॉयड कैमरा एप का नया फीचर, फोटो खींच कर पता कर सकेंगे किसी की भी जानकारी- India TV Hindi
गूगल एंड्रॉयड कैमरा एप का नया फीचर, फोटो खींच कर पता कर सकेंगे किसी की भी जानकारी

नई दिल्ली। एंड्रॉयड के कैमरा एप में जल्द ही गूगल गॉगल फीचर आने की उम्मीद है। इस फीचर के बाद आप जैसे ही अपने स्मार्टफोन के कैमरा से किसी प्रोडक्ट्स की फोटो क्लिक करेंगे तो गूगल उसे स्कैन करके उसकी डिटेल बता देगा। यानी आपको किसी चीज की जानकारी हासिल करने के लिए गूगल करने की जरूरत नहीं होगी, बस फोटो ही काफी होगा। यह गूगल की एक पुरानी तकनीक है जिसे कंपनी सर्च इंजन के लिए यूज करती है।

गूगल कैमरा एप में एक नई सुविधा जुड़ने वाली है। वास्तव में यह कुछ नया नहीं है बस एक तरह का सर्च है। एंड्रायड कैमरा एप में गूगल ग्लास जैसी एक सुविधा दी जाने वाली है। इसके तहत आप किसी की तस्वीर लेकर सीधे उससे जुड़ी बातों को गूगल पर सर्च कर सकते हैं। वास्तव में यह एक शानदार एप है, लेकिन अभी ये किसी भी फोन में सुविधा देने वाला नहीं है। गूगल नेक्सस फोन में इस तरह की सुविधा दिए जाने की खबर अभी आ रही है। गूगल अपने इस यूनीक फीचर को साधारण फोन के एंड्रायड बेस पर नहीं देना चाहेगा।

तस्वीरों में देखिए बिना ड्राइवर चलने वाली बस

google driverless car

indiatvpaisagooglecar (6)IndiaTV Paisa

indiatvpaisagooglecar (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisagooglecar (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisagooglecar (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisagooglecar (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisagooglecar (5)IndiaTV Paisa

गूगल गॉगल फिलहाल अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, स्पैनिश, रूसी आदि भाषाओं को पढ़ सकता है और उसका अनुवाद दूसरी भाषाओं में कर सकता है। इसके अलावा यह बारकोड और QR कोड स्कैनर की तरह भी काम कर सकता है। गूगल ने में इसे 2009 में ही लॉन्च किया था लेकिन कुछ सालों बाद कंपनी ने इसे अपडेट करना छोड़ दिया। हालांकि अब कंपनी इसे कैमरा एप के साथ जोड़ कर इसे मेन स्ट्रीम में लाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: एशिया में Google सेमत 25 बेहतरीन बड़े कार्यस्थलों में 10 भारतीय कंपनियां

यह भी पढ़ें: Easy to Find: ओला व उबर की कैब बुक करना हुआ और आसान, गूगल मैप ने शुरू की नई सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा