1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. #Budget2017: 3 लाख रुपए से अधिक के कैश लेने-देन पर लगी रोक

#Budget2017: 3 लाख रुपए से अधिक के कैश लेने-देन पर लगी रोक

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 01, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Feb 01, 2017 02:01 pm IST

कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने बजट में बड़ी घोषणा की है। सरकार ने 3 लाख रुपए से अधिक के कैश लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

#Budget2017: कैशलेस इकोनॉमी की ओर एक और कदम, 3 लाख रुपए से अधिक के कैश लेने-देन पर लगी रोक- India TV Hindi
#Budget2017: कैशलेस इकोनॉमी की ओर एक और कदम, 3 लाख रुपए से अधिक के कैश लेने-देन पर लगी रोक

नई दिल्ली। ब्लैकमनी पर रोक लगाने और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में बड़ी घोषणा की है। सरकार ने 3 लाख रुपए से अधिक के कैश लेनदेन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस कदम को कैशलेस इकोनॉमी की ओर उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

वित्त मंत्री ने किया ये ऐलान

  • ट्रांजैक्‍शन लिमिट तय करने के लिए इनकम टैक्‍स कानून में बदलाव किया जाएगा
  • डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैश ट्रांजैक्‍शन पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध
  • 3 लाख से अधिक कैश ट्रांजैक्‍शन की इजाजत नहीं होगी

क्या होगा असर

  • सरकार के डिजिटल इंडिया मुहीम को मिलेगा बढ़ावा
  • कैश लेस ट्रांजेक्शन से ब्लैक मनी पर पर लगेगा गलाम
  • ऑनलाइन पेमेंट होने से सरकार को मिलेगा अधिक टैक्स
  • कैश आधिरत अर्थव्यवस्था के मुक्ति के लिए सरकार का अहम कदम
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा