1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने सर्जिकल मास्क, दस्ताने के निर्यात पर लगी रोक हटायी

सरकार ने सर्जिकल मास्क, दस्ताने के निर्यात पर लगी रोक हटायी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 09, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 05:13 pm IST

सरकार ने सर्जिकल मास्क और दस्तानों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गयी है।

Government, removes, surgical masks, gloves, export ban list,  export - India TV Hindi
Government removes surgical masks, gloves from export ban list 

नयी दिल्ली। सरकार ने सर्जिकल मास्क और दस्तानों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गयी है। सरकार ने पिछले महीने में चीन में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने के बाद कपड़ा और दस्ताने समेत व्यक्तिगत बचाव के सभी उपकरणों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह कदम इस लिहाज से प्रासंगिक था कि कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए इन चीजों की मांग बढ़ने का अंदाजा था।

विदेशी व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘सर्जिकल मास्क, एक बार इस्तेमाल कर छोड़ दिये जाने वाले मास्क तथा एनबीआर ग्लोव को छोड़ सभी दस्तानों के निर्यात की मंजूरी दे दी गयी है।’’ हालांकि अन्य संरक्षण उपकरणों के निर्यात पर रोक लगी रहेगी। अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा