1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने धान का MSP 80रुपए/क्विंटल बढ़ाया, दलहन के समर्थन मूल्‍य में 400रुपए/क्विंटल की वृद्धि

सरकार ने धान का MSP 80रुपए/क्विंटल बढ़ाया, दलहन के समर्थन मूल्‍य में 400रुपए/क्विंटल की वृद्धि

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 20, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 07:20 pm IST

सरकार ने इस बार खरीफ सीजन के लिए धान का MSP 80 रुपए प्रति क्विंटल और दलहन के एमएसपी में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

सरकार ने धान का MSP 80रुपए/क्विंटल बढ़ाया, दलहन के समर्थन मूल्‍य में 400रुपए/क्विंटल की वृद्धि- India TV Hindi
सरकार ने धान का MSP 80रुपए/क्विंटल बढ़ाया, दलहन के समर्थन मूल्‍य में 400रुपए/क्विंटल की वृद्धि

नई दिल्‍ली। सरकार ने इस बार खरीफ सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 80 रुपए प्रति क्विंटल और दलहन के एमएसपी में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार के इस कदम का उद्देश्‍य किसानों को इनकी अधिक बुवाई करने को प्रोत्साहित करना है।

सात जून को हुई केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में खरीफ मौसम की 14 फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी गई थी। कृषि मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई से जून) के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि किए जाने के बारे में एक पत्र के जरिये सूचित किया है। मानसून की शुरुआत के साथ खरीफ की बुवाई शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है।

उड़द का एमएसपी 5000 रुपए से बढ़ाकर 5400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। कपास का एमएसपी 160 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। मीडियम स्‍टेपल कपास का समर्थन मूल्‍य 4320 रुपए प्रति क्विंटल और लांग स्‍टेपल कपास का एमएसपी 4320 रुपए प्रति क्विंटल होगा। सोयाबीन का एमएसपी 275 रुपए बढ़ाकर 3050 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। मूंगफली का एमएसपी 230 रुपए और सूरजमुखी का एमएसपी 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। मक्‍के का एमएसपी 60 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। बाजरा का एमएसपी 95 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए और रागी का एमएसपी 175 रुपए बढ़ाकर 1900 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। ज्‍वार (हाइब्रिड) का एमएसपी 75 रुपए बढ़ाकर 1700 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा