Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI के साथ मिलकर बाजार पर नजर रख रही है सरकार: वित्त मंत्री

RBI के साथ मिलकर बाजार पर नजर रख रही है सरकार: वित्त मंत्री

शुक्रवार को शेयर बाजार में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिला है

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Mar 13, 2020 05:47 pm IST, Updated : Mar 13, 2020 05:47 pm IST
Finance Minister- India TV Paisa
Photo:PTI

Finance Minister

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बाजारों में जारी भारी उथल-पुथल को लेकर शुक्रवार को कहा कि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुये है। सीतारमण ने कहा कि सरकार रिजर्व बैंक के साथ मिलकर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बाजार में गिरावट की निगरानी कर रही है। 

बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दस प्रतिशत से अधिक टूटने के बाद 1,325 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में अभी तक की सबसे बड़ी बिकवाली देखने को मिली, कारोबार शुरू होने के महज 20 मिनट में ही निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये की चपत लग गयी। इसके बाद शेयर बाजारों में 45 मिनट के लिये कारोबार बंद कर दिया गया। इससे पहले इस तरह की भारी गिरावट के बाद जनवरी 2008 में शेयर बाजारों में कारोबार बंद किया गया था।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement