1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टीवी, रेफ्रि‍जरेटर और एसी हो जाएंगे महंगे, उपभोक्‍ताओं को चुकानी होगी 4-5% ज्‍यादा कीमत

टीवी, रेफ्रि‍जरेटर और एसी हो जाएंगे महंगे, उपभोक्‍ताओं को चुकानी होगी 4-5% ज्‍यादा कीमत

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : May 19, 2017 06:38 pm IST,  Updated : May 19, 2017 06:40 pm IST

टेलीवीजन, रेफ्रि‍जरेटर और एयर-कंडीशनर के दाम बढ़ने वाले हैं। जीएसटी में कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और ड्यूरेबल्‍स को 28 प्रतिशत टैक्‍स स्‍लैब में रखा है।

GST Regime: टीवी, रेफ्रि‍जरेटर और एसी हो जाएंगे महंगे, उपभोक्‍ताओं को चुकानी होगी 4-5% ज्‍यादा कीमत- India TV Hindi
GST Regime: टीवी, रेफ्रि‍जरेटर और एसी हो जाएंगे महंगे, उपभोक्‍ताओं को चुकानी होगी 4-5% ज्‍यादा कीमत

नई दिल्‍ली। 1 जुलाई से टेलीवीजन, रेफ्रि‍जरेटर और एयर-कंडीशनर के दाम 4 से 5 प्रतिशत बढ़ जाएंगे। जीएसटी काउंसिल ने कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और ड्यूरेबल्‍स को 28 प्रतिशत टैक्‍स स्‍लैब में रखा है, जबकि वर्तमान में इस पर लगभग 23 प्रतिशत टैक्‍स लगता है।

तस्‍वीरों में देखिए किस पर कितना देना होगा टैक्‍स और सेस

GST tax rates

tax-free (2)   IndiaTV Paisa

5-percent-tax IndiaTV Paisa

12percent-tax (1)IndiaTV Paisa

18percent-tax IndiaTV Paisa

28-percent-tax IndiaTV Paisa

फ्रांस की छोटे एप्‍लाइंसेस बनाने वाली ग्रुप एसईबी इंडिया के सीईओ सुनील वाधवा ने कहा कि इलेक्ट्रिक आयरन, जूसर और मिक्‍सर-ग्राइंडर जैसे उत्‍पादों पर 28 प्रतिशत टैक्‍स दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। उन्‍होंने कहा कि एप्‍लाइंसेस का एक बहुत बड़े हिस्‍से का निर्माण एक्‍साइज फ्री जोन में किया जाता है। अभी, हमें इसका कोई अंदाजा नहीं है कि जीएसटी के बाद मौजूदा एक्‍साइज ड्यूटी छूट का लाभ कैसे मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा