1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुजरात सरकार ने पेश किया 2.04 लाख करोड़ रुपए का बजट, स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा पर दिया ज्‍यादा ध्‍यान

गुजरात सरकार ने पेश किया 2.04 लाख करोड़ रुपए का बजट, स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा पर दिया ज्‍यादा ध्‍यान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 06:38 pm IST

गुजरात सरकार ने बजट में सहकारी गृह निर्माण पर 13,149 करोड़ रुपए, स्वच्छ भारत मिशन पर 3,068 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Gujarat govt presented state budget today - India TV Hindi
Gujarat govt presented state budget today Image Source : GUJARAT GOVT PRESENTED ST

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने आज 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पेश किया है। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया गया है। साथ ही इंडस्ट्री के विकास के लिए सरकार भारी खर्च करने जा रही है।

गुजरात सरकार के वित्‍त मंत्री नितिन पटेल ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य, परिवार कल्याण पर 10,800 करोड़ रुपए और शिक्षा पर 30,045 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जबकि पानी की सप्लाई पर 4300 करोड़ रुपए खर्च होंगे खारे पानी को साफ करने के लिए 8 प्लांट लगाए जाएंगे। 13,000 गांवों में पानी सप्लाई की व्यवस्था होगी।

गुजरात सरकार ने बजट में सहकारी गृह निर्माण पर 13,149 करोड़ रुपए,  स्वच्छ भारत मिशन पर 3,068 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वहीं किसान कल्याण पर 7,111 करोड़ रुपए और फसल बीमा के लिए 1,073 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

गुजरात के बजट में बिजली पर ड्यूटी 55 पैसे से बढ़ाकर 70 पैसे/यूनिट की गई है। इंडस्ट्रीज, माइनिंग के लिए 6,301 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। टेक्सटाइल पर 1,500 करोड़ रुपये का खर्च होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा