1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC के शुद्ध लाभ में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आय 20 प्रतिशत बढ़ी

HDFC के शुद्ध लाभ में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आय 20 प्रतिशत बढ़ी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 30, 2018 03:11 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 03:11 pm IST

आवास ऋण मुहैया कराने वाली देश की बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलप्मेंट फाइनांस कार्पोरेशन (HDFC) को जून तिमाही में शानदार मुनाफा हुआ है।

HDFC net profit rose 53 percent in June Quarter- India TV Hindi
HDFC net profit rose 53 percent in June Quarter

नई दिल्ली। आवास ऋण मुहैया कराने वाली देश की बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलप्मेंट फाइनांस कार्पोरेशन (HDFC) को जून तिमाही में शानदार मुनाफा हुआ है। सोमवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए जून तिमाही नतीजों से यह जानकारी निकलकर सामने आई है, कंपनी के मुताबिक उसकी आय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के बावजूद शुद्ध लाभ में 53 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

HDFC के मुताबिक जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2160.83 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 1409.91 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। आय की बात करें तो कंपनी की कुल आय 9951.98 करोड़ रुपए दर्ज की गई है जबकि पिछले साल जून तिमाही में यह आंकड़ा 8289.98 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा