1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होमलोन हुआ महंगा, एचडीएफसी ने ब्याज दरों में की 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

होमलोन हुआ महंगा, एचडीएफसी ने ब्याज दरों में की 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2018 08:56 am IST,  Updated : Apr 10, 2018 08:56 am IST

HDFC के मुताबिक महिलाओं द्वारा लिये गये 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज दर अब 8.40 प्रतिशत होगी जबकि अन्य के लिये यह 8.45 प्रतिशत किया गया है

HDFC rises Retail Prime Lending Rate- India TV Hindi
HDFC rises Retail Prime Lending Rate by 20 basis points

नई दिल्ली। आवास ऋण देने वाली कंपनी HDFC ने ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह अन्य वाणिज्यिक बैंकों के कदम के अनुरूप है। एक बयान में HDFC ने कहा कि खुदरा प्रधान उधारी दर ( RPLR ) में वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्याज दर में वृद्धि 0.05 प्रतिशत से 0.20 प्रतिशत तक है। कम राशि के कर्ज पर सबसे कम ब्याज दर बढ़ायी गयी है।

महिलाओं द्वारा लिये गये 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज दर अब 8.40 प्रतिशत होगी जबकि अन्य के लिये यह 8.45 प्रतिशत किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार 30 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर महिलाओं के लिये ब्याज दर 8.55 प्रतिशत तथा अन्य के लिये 8.60 प्रतिशत होगी। वहीं 75 लाख रुपये से अधिक के कर्ज पर महिलाओं के लिये ब्याज दर 8.65 प्रतिशत तथा अन्य के लिये 8.70 प्रतिशत होगी।

HDFC rises Retail Prime Lending Rate
HDFC rises Retail Prime Lending Rate by 20 basis points

हालांकि रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर में कोई वृद्धि नहीं की है लेकिन नकदी की कमी के कारण बैंक ब्याज दर बढ़ा रहे हैं। इससे पहले , एक्सिस बैंक , यस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में वृद्धि की थी। उसके बाद एसबीआई समेत अन्य बैंकों ने भी यह कदम उठाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा