1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Defaulters की संपत्ति बेचने में बैंकों की मदद करने पर HDFC Realty कर रही है विचार

Defaulters की संपत्ति बेचने में बैंकों की मदद करने पर HDFC Realty कर रही है विचार

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 09, 2016 06:18 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:18 pm IST

HDFC Realty बैंकों को ऋण नहीं लौटाने वालों (Defaulters) की संपत्ति बेचने और ऋण वसूली में बैंकों की मदद करने पर विचार कर रही है।

Defaulters की संपत्ति बेचने में बैंकों की मदद करने पर HDFC Realty कर रही है विचार- India TV Hindi
Defaulters की संपत्ति बेचने में बैंकों की मदद करने पर HDFC Realty कर रही है विचार

नई दिल्‍ली। रियल एस्‍टेट एडवाइजरी कंपनी HDFC Realty बैंकों को ऋण नहीं लौटाने वालों (Defaulters) की संपत्ति बेचने और ऋण वसूली में बैंकों की मदद करने पर विचार कर रही है। कंपनी को सहारा और PACL मामले में SEBI की तरफ से संपत्ति बेचने का अनुभव है। इस अनुभव को वह अन्य बैंकों के साथ साझा करना चाहती है।

यह भी पढ़ें : सेबी ने पीएसीएल की 640 समूह कंपनियों के डिमैट, बैंक खातों को कुर्क करने का आदेश दिया

HDFC Realty के मुख्य कार्यपालक विक्रम गोयल ने कहा, बैंकों के पास कुछ दबाव वाली संपत्ति है और वे कर्जदारों से बकाए की वसूली नहीं कर पा रहे हैं। जिन कर्ज के मामलों में संपत्ति गिरवी रखी हुई है, उन्‍हें कंपनी या व्यक्ति ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 4 महीने में 1000 से अधिक FPI ने कराया सेबी के पास रजिस्‍ट्रेशन, 30 हजार करोड़ रुपए का किया निवेश

HDFC Realty ऐसे करेगी बैंकों की मदद

  • गोयल ने कहा, हम ऐसे अवसरों की तलाश कर रहे हैं जहां हम बैंकों को मंच उपलब्ध करा सकें ताकि वे बाजार में इस तरह की संपत्ति बेच सके और अपने-अपने कर्ज की वसूली कर सके।
  • पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सहारा तथा PACL की संपत्ति की ई-नीलामी के लिये HDFC Realty तथा एसबीआई कैपिटल मार्केट को नियुक्‍त किया था। इन दोनों कंपनियों ने कर्ज के रीपेमेंट में डिफॉल्‍ट किया था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा