1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लांड्री बाजार में स्थिति मजबूत करेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर, नए प्रोडक्‍ट पर होगा जोर

लांड्री बाजार में स्थिति मजबूत करेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर, नए प्रोडक्‍ट पर होगा जोर

 Published : Jun 04, 2017 03:59 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 03:59 pm IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर अब बाजार में नए प्रोडक्‍ट पेश करने पर ध्‍यान दे रही है। कंपनी ने हाल ही में पानी की बचत करने वाले रिन डिटर्जेंट बार को पेश किया है।

लांड्री बाजार में स्थिति मजबूत करेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर, नए प्रोडक्‍ट पर होगा जोर- India TV Hindi
लांड्री बाजार में स्थिति मजबूत करेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर, नए प्रोडक्‍ट पर होगा जोर

नयी दिल्ली। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) अब भारतीय बाजार में नए प्रोडक्‍ट पेश करने पर ध्‍यान दे रही है। कंपनी ने हाल ही में पानी की बचत करने वाले रिन डिटर्जेंट बार को पेश किया है, जो कि 50 फीसदी तक पानी की बचत करता है। इसके अलावा कंपनी ने वॉशिंग मशीनों के लिए लिक्विड डिटर्जेंट जैसे कई इनो‍वेटिव प्रोडक्‍ट पेश किए हैं। अब कंपनी प्रीमियम उत्पाद के जरिये लांड्री सेक्‍टर में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की तैयारी में है।

उदाहरण के लिए कंपनी ने कहा कि सूखे की स्थिति अब ज्यादा बनने लगी है। वहीं दैनिक पानी की खपत का 30 प्रतिशत सिर्फ धुलाई में इस्तेमाल होता है। इसी के मद्देनजर कंपनी ने अपने लोकप्रिय रिन बार का नया संस्करण विकसित किया है जो पानी की बचत करने वाली तकनीक पर आधारित है और यह अधिक चमकदार सफाई देता है। कंपनी का दावा है कि यह नया रिन बार 50 प्रतिशत पानी की खपत कम करता है और यह कपड़ों को अधिक चमक देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा