1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GST@3: कैसा रहा जीएसटी का अबतक का सफर, जानिए इधर

GST@3: कैसा रहा जीएसटी का अबतक का सफर, जानिए इधर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2020 08:44 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 08:44 am IST

ऐतिहासिक जीएसटी व्यवस्था को बहुत सारे केंद्रीय और राज्य करों को समाप्त करने के उद्देश्य के साथ 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया।

historical GST journey completes three years - India TV Hindi
historical GST journey completes three years Image Source : TWITTER

नई दिल्‍ली। एक राष्‍ट्र, एक कर और एक बाजार की अवधारणा को साकार करने के लिए 1 जुलाई, 2017 को लागू किए गए माल एवं सेवा (जीएसटी) कर को तीन साल पूरे हो चुके हैं। इन तीन सालों के दौरान जीएसटी ने देश में कई तरीकों से कारोबार सुगमता को बढ़ाया है। लेकिन अभी भी रिटर्न फाइलिंग को और आसान बनाए जाने की जरूरत है। इतना ही कर की दरों की जो संख्‍या है उसे भी कम करने की आवश्‍यकता है।

ऐतिहासिक जीएसटी व्‍यवस्‍था को बहुत सारे केंद्रीय और राज्‍य करों को समाप्‍त करने के उद्देश्‍य के साथ 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया। इसने भारत के अप्रत्‍यक्ष कर व्‍यवस्‍था में बहुत अधिक बदलाव लाया है।

सीबीआईसी ने ट्वीटटर पर एक वीडियो जारी कर जीएसटी के तीन साल का सफर बताया है। इसमें बताया गया है कि जीएसटी के तहत 29 जून, 2020 तक कुल 1.29 करोड़ पंजीकृत करदाता हैं। वहीं 29 जून, 2020 तक कुल 46.40 करोड़ रिटर्न्‍स फाइल किए गए हैं। 29 जून, 2020 तक कुल 907 करोड़ इनवॉइस अपलोड किए गए हैं।

वीडियो में आगे बताया गया है कि 29 जून, 2020 तक 24.96 लाख करोड़ रुपए का पोर्टल के माध्‍यम से कुल भुगतान किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा