1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लॉकडाउन बढ़ाने का स्वागत, उम्मीद है कि सरकार जल्द राहत पैकेज भी जारी करेगी: Nasscom

लॉकडाउन बढ़ाने का स्वागत, उम्मीद है कि सरकार जल्द राहत पैकेज भी जारी करेगी: Nasscom

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 14, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 06:05 pm IST

संगठन के मुताबिक लॉकडाउन बढ़ने से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में मदद मिलेगी

Nasscom- India TV Hindi
Nasscom

नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ाने की सरकार की घोषणा के बीच सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नासकॉम ने उम्मीद जताई है कि सरकार अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की जल्द घोषणा करेगी। सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिये लगाया गया था। यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी जिसे अब बढ़ाकर तीन मई 2020 कर दिया गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है।

नासकॉम ने सरकार के सार्वजनिक पाबंदी बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उसने कहा कि इससे लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में सोशल डिस्टेंसिंग को ‘सामान्य’ तरीके से अभ्यास करने में मदद मिलेगी जो उन्हें आने वाले कई महीनों के दौरान दैनिक दिनचर्या में अपनाना होगा। नासकॉम ने एक बयान में कहा कि हालांकि कुछ जिले कोरोना वायरस की वजह से काफी बुरी तरह प्रभावित हैं। लेकिन यह अच्छी खबर है कि कुछ मरीजों का स्वास्थ्य सुधर रहा है और कुछ जिलों में पिछले दो-तीन दिन में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। बयान में कहा गया है कि अभी लड़ाई लंबी है और सरकार की सार्वजनिक पाबंदी को तीन मई तक बढ़ाने से देश को लाभ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा