1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने एंकर इन्‍वेस्‍टर्स से जुटाए 1635 करोड़ रुपए, सोमवार को खुलेगा IPO

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने एंकर इन्‍वेस्‍टर्स से जुटाए 1635 करोड़ रुपए, सोमवार को खुलेगा IPO

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 17, 2016 03:31 pm IST,  Updated : Sep 17, 2016 03:31 pm IST

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर इन्‍वेस्‍टर्स से 1635.33 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा।

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने एंकर इन्‍वेस्‍टर्स से जुटाए 1635 करोड़ रुपए, सोमवार को खुलेगा IPO- India TV Hindi
ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने एंकर इन्‍वेस्‍टर्स से जुटाए 1635 करोड़ रुपए, सोमवार को खुलेगा IPO

नई दिल्‍ली। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर इन्‍वेस्‍टर्स से 1635.33 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ऐसी पहली बीमा कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्‍ट होने जा रही है। कंपनी ने 38 एंकर इन्‍वेस्‍टर्स को 4.896 करोड़ शेयर का आवंटन किया है। इन शेयरों का आवंटन 334 रुपए प्रति शेयर के भाव पर किया गया है, यह आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऊपरी स्‍तर है। कंपनी ने आईपीओ में शेयरों के लिए 300-334 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है।

आईपीओ के जरिये कंपनी की योजना 6,000 करोड़ रुपए जुटाने की है, कंपनी का आईपीओ बुधवार को बंद होगा। मोर्गन स्‍टैनली मॉरिशस कंपनी लिमिटेड, गोल्‍डमैन सैक्‍स (सिंगापुर) पीटीई, सिंगापुर सरकार, यूटीआई ट्रस्‍टी कंपनी लिमिटेड, एसबीआई ट्रस्‍टी कंपनी लिमिटेड, बिड़ला सन लाइफ ट्रस्‍टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, एलएंडटी म्‍यूचुअल फंड ट्रस्‍टी लिमिटेड, नोमुरा इंडिया इन्‍वेस्‍टमेंट फंड, मॉनेट्री अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, चेन्‍नई 2007, जीएमओ ट्रस्‍ट, आईडीएफसी ट्रस्‍टी कंपनी लिमिटेड और कोटक महिंद्रा ट्रस्‍टी कंपनी लिमिटेड कुछ प्रमुख एंकर इन्‍वेस्‍टर्स हैं।

मोर्गन स्‍टैनली मॉरिशस को 62.1 लाख शेयर, सिंगापुर सरकार को 43.6 लाख शेयर और यूटीआई ट्रस्‍टी को 28.4 लाख शेयर आवंटित किए गए हैं। आईसीआईसीआई बैंक अपनी 12.65 फीसदी हिस्‍सेदारी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्‍योरेंस में आईपीओ के जरिये कम करेगी। प्रूडेंशियल कॉर्प होल्डिंग्‍स लिमिडेट के साथ बने इस इंश्‍योरेंस ज्‍वाइंट वेंचर में आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख हिस्‍सेदारी है। वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक की आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्‍योरेंस में 68 फीसदी हिस्‍सेदारी है, जबकि 26 फीसदी हिस्‍सेदारी प्रूडेंशियल कॉर्प होल्डिंग्‍स के पास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा