मुंबई। आइडिया सेल्यूलर ने गुरुवार को डाटा जैकपॉट ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत कंपनी प्रति माह 10जीबी तक डाटा उपलब्ध कराएगी। हालांकि, इसके तहत यह सुविधा केवल पहले तीन महीने ही मिलेगी। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध है।
यह नया ऑफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है और वह इसे माय आइडिया एप के जरिये केवल 100 रुपए मासिक किराये पर हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर को चुनने वाले ग्राहकों को जैकपॉट के तहत पहले तीन माह के लिए 1जीबी से लेकर 10जीबी का डाटा प्रति माह मिलेगा। इसमें ग्राहकों के लिए अतिरिक्त फायदा भी जोड़ा गया है तीन माह बाद आइडिया 100 रुपए प्रति माह के किराये पर ग्राहकों को एक जीबी डाटा देना जारी रखेगी।
31 मार्च को आइडिया ने एक नया पैक लॉन्च किया था जिसमें 4जी हैंडसेट के लिए प्रतिदिन 1जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह नया पैक भी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है और यह 199 रुपए या इससे अधिक के मासिक किराये के प्लान पर लागू है। नए पैक को 30 अप्रैल तक खरीदा जा सकता है। कंपनी ने असम सर्किल के पांच कस्बों जोरहट, तेजपुर, नागौन, बोनगायगौन और लुमडिंग में अपनी 4जी सेवाएं लॉन्च की हैं।