1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को मिला गुरुग्राम में CNG की रिटेल बिक्री का लाइसेंस, जल्‍द शुरू होगी बिक्री

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को मिला गुरुग्राम में CNG की रिटेल बिक्री का लाइसेंस, जल्‍द शुरू होगी बिक्री

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 19, 2017 06:34 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 06:34 pm IST

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सीएनजी की रिटेल बिक्री करने का लाइसेंस मिल गया है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को मिला गुरुग्राम में CNG की रिटेल बिक्री का लाइसेंस, जल्‍द शुरू होगी बिक्री- India TV Hindi
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को मिला गुरुग्राम में CNG की रिटेल बिक्री का लाइसेंस, जल्‍द शुरू होगी बिक्री

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सीएनजी की रिटेल बिक्री करने का लाइसेंस मिल गया है। कंपनी वाहनों के लिए सीएनजी और घरों में पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की बिक्री करेगी।

मौजूदा समय में आईजीएल दिल्ली और उससे सटे गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और संघनित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की बिक्री करती है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक विनिमय बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने पहले हरियाणा गैस लिमिटेड को गुरुग्राम में गैस वितरण की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन आईजीएल ने इसे चुनौती देते हुए कहा कि उसे केंद्र सरकार 2004 में ही इसके लिए अधिकृत कर चुकी है और तब पीएनजीआरबी अस्तित्व में भी नहीं आया था।

आईजीएल ने एक बयान में कहा कि उसे गुरुग्राम के एक हिस्से में गैस वितरण कारोबार करने के लिए हरियाणा सरकार से अनुमति मिल गई है। इस संबंध में उसे 13 जुलाई को राज्य सरकार की ओर से एक पत्र भी प्राप्त हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा