1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Impact: ताबड़तोड़ छापेमारी में बरामद हुई 75,000 टन दाल, कीमतों पर असर दिखना बाकी

Impact: ताबड़तोड़ छापेमारी में बरामद हुई 75,000 टन दाल, कीमतों पर असर दिखना बाकी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 24, 2015 03:14 pm IST,  Updated : Oct 24, 2015 07:57 pm IST

सरकार ने 10 राज्‍यों में जमाखोरों पर छापा मारकर 50 हजार टन दाल जब्‍त की है। बावजूद इसके रिटेल बाजार में दालों की कीमत कम नहीं हुई है।

Impact: ताबड़तोड़ छापेमारी में बरामद हुई 75,000 टन दाल, कीमतों पर असर दिखना बाकी- India TV Hindi
Impact: ताबड़तोड़ छापेमारी में बरामद हुई 75,000 टन दाल, कीमतों पर असर दिखना बाकी

नई दिल्‍ली।  दालों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पिछले दिनों 13 राज्‍यों में जमाखोरों के खिलाफ छापामार कार्रवाई में अब तक 75 हजार टन दाल जब्‍त की है। उल्‍लेखनीय है कि अरहद दाल की कीमत रिटेल बाजार में 210 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने राज्‍यों से दाल मिलर्स, थोक विक्रेता और रिटेलर्स से बातचीत कर दालों की उपलब्‍धता को उचित कीमत पर सुनिश्चित बनाने के लिए भी कहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद रिटेल बाजार में दालों की कीमतों पर अभी कोई असर नहीं पड़ा है। आम जनता को अभी भी कीमतें कम होने का इंतजार है।

इससे पहले वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को इंपोर्टेड दालों की उपलब्‍धता की समीक्षा करने के लिए दो बैठक कीं। पहली बैठक दाल इंपोर्टर्स के साथ हुई, जिसमें इंपोर्टर्स ने सरकार को प्रतिदिन 100 लाख किलो दाल 135 रुपए प्रति किलो के हिसाब से देने का प्रस्‍ताव दिया। लेकिन इसके लिए इंपोर्टर्स ने स्‍टॉक लिमिट हटाने की मांग की है। दूसरी बैठक संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ की गई, जिसमें कैबिनेट सचिव ने दालों की कीमतों और राज्‍य सरकारों द्वारा की जा रही छापेमारी की कार्रवाई की समीक्षा की।

13 राज्‍यों में जब्‍त की गई 75,000 टन दाल 

राज्‍य          दाल बरामद (टन)

महाराष्‍ट्र        46,397

कर्नाटक        8,755

बिहार          4,933.89

छत्‍तीसगढ़      4,530.39

तेलंगाना        2,546

मध्‍य प्रदेश     2,295

राजस्‍थान       2,222

हरियाणा        1,932

आंध्रप्रदेश       8,59.87

तमिलनाडु      4.32

हिमाचल प्रदेश   2.44

शुक्रवार को 15,000 टन दाल जब्‍त

शुक्रवार को महाराष्‍ट्र और कर्नाटक समेत चार राज्‍यों ने जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15,335.95 टन दाल बरामद की है, जिसमें से अधिकांश तुअर दाल है। उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी मुताबिक इसमें से 7,033 टन महाराष्ट्र में, 5,487.74 टन कर्नाटक में, 2,051 टन राजस्थान तथा 764.04 टन दालें हरियाणा में जब्त की गई हैं। अभी तक 13 राज्‍यों में कुल 6077 छापे मारे गए हैं, जिनमें कुल 74,846.359 टन दाल जब्‍त की गई है।

कीमतों पर मामूली असर

उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राज्यों की कार्रवाई से मुंबई की मंडी में दाल की कीमत में करीब 200 रुपए प्रति क्विंटल की कमी आई है। साथ ही चने के वायदा कारोबार में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अरहर दाल का रिटेल भाव अभी भी 210 रुपए प्रति किलो, उड़द का 190 रुपए प्रति किलो, मूंग दला का 130 रुपए प्रति किलो, मसूर का 110 रुपए प्रति किलो और चने का 85 रुपए प्रति किलो भाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

Big Relief: आम आदमी को जल्‍द मिलेगी राहत, इंपोर्टर्स देंगे सरकार को रोज एक लाख किलो सस्‍ती दाल

कारोबारियों ने उठाए सरकार के फॉर्मूले पर सवाल, नियम नहीं बदला तो और महंगी होगी दाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा