1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आर्थिक सुधारों के लिए मोदी को बनानी होगी नई रणनीति, उद्योग जगत ने कहा जीएसटी पर जोर दे सरकार

आर्थिक सुधारों के लिए मोदी को बनानी होगी नई रणनीति, उद्योग जगत ने कहा जीएसटी पर जोर दे सरकार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 09, 2015 09:27 am IST,  Updated : Nov 09, 2015 09:27 am IST

बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन की जीत के बाद, उद्योग जगत ने कहा कि मोदी सरकार को अब आर्थिक सुधारों पर जोर देना चाहिए।

आर्थिक सुधारों के लिए मोदी को बनानी होगी नई रणनीति, उद्योग जगत ने कहा जीएसटी पर जोर दे सरकार- India TV Hindi
आर्थिक सुधारों के लिए मोदी को बनानी होगी नई रणनीति, उद्योग जगत ने कहा जीएसटी पर जोर दे सरकार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महा-गठबंधन की शानदार जीत के बाद, उद्योग जगत ने कहा कि मोदी सरकार को अब आर्थिक सुधारों पर जोर देना चाहिए। उद्योग के मुताबिक नई परिस्थितियों के हिसाब से सरकार को सुधारों के लिए नई रणनीति बनाने की जरूरत है। उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, उद्योग जगत को उम्मीद है कि केंद्र और राज्य जीएसटी जैसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने पर मिलकर काम करेंगे।

आर्थिक एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत

दवा कंपनी बायोकान की चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ ने कहा है कि मोदी सरकार को अपने आर्थिक एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उम्मीद जताई कि विपक्ष भी इसमें उसकी मदद करेगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ अब मोदी सरकार अपना सारा ध्यान आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित कर सकती है।

भाजपा की हार से शेयर बाजार में गिरावट संभव

ब्रिटेन की वित्तीय सेवा प्रमुख बार्कले का कहना है कि भारतीय वित्तीय बाजार चुनाव परिणामों से पहले सतर्क थे और भाजपा के खिलाफ परिणामों से बाजारों में कमजोरी आ सकती है। बार्कले की रिपोर्ट में कहा गया है, हमारा मानना है कि रविवार के परिणाम (भाजपा की हार) सोमवार को शुरूआती कारोबार में उत्साह ठंडा करने वाला तत्व साबित हो सकते हैं, क्योंकि इसे केंद्र सरकार के सुधार के एजेंडा की राह में एक और अवरोध के रूप में देखा जाएगा।

उद्योग जगत ने दी नीतीश कुमार बधाई  

एसोचैम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनके महा-गठबंधन को प्रभावी जीत की बधाई दी है और कहा है कि उद्योग जगत को राज्य में एक नयी शुरूआत की उम्मीद है। इसी तरह उद्योग मंडल सीआईआई ने भी राज्य के विकास के एजेंडा को और आगे बढ़ाने के लिए नयी सरकार के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। सीआईआई अध्यक्ष सुमित मजूमदार ने कहा, आगामी सरकार को हमारी शुभकामनाएं। मुझे पक्का विश्वास है कि नयी सरकार बिहार की जनता की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए काम करेगी और बिहार को औद्योगिक विकास के एक नए युग में ले जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा