1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सर्विस इम्पोर्ट 5.25 प्रतिशत बढ़कर 17.70 अरब डॉलर पहुंचा, मोदी सरकार के लिए राहत की खबर

सर्विस इम्पोर्ट 5.25 प्रतिशत बढ़कर 17.70 अरब डॉलर पहुंचा, मोदी सरकार के लिए राहत की खबर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 14, 2019 12:34 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 12:34 pm IST

देश से सेवाओं का निर्यात अक्टूबर में 5.25 प्रतिशत बढ़कर 17.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान सेवाओं का आयात का आंकड़ा 10.86 अरब डॉलर पर लगभग स्थिर रहा।

Service import of India increased by 5.25% in October । File Photo- India TV Hindi
Service import of India increased by 5.25% in October । File Photo

मुंबई। देश से सेवाओं का निर्यात अक्टूबर में 5.25 प्रतिशत बढ़कर 17.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान सेवाओं का आयात का आंकड़ा 10.86 अरब डॉलर पर लगभग स्थिर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अक्टूबर, 2018 सेवाओं का निर्यात या प्राप्तियां 16.82 अरब डॉलर रही थीं। वहीं सेवाओं का आयात या सेवाओं के लिए विदेशों को भुगतान 10.10 अरब डॉलर था। 

सितंबर में सेवाओं का निर्यात 17.54 अरब डॉलर और आयात 11.10 अरब डॉलर था। भारत दुनिया की उन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से है जो वैश्विक सेवा निर्यात उद्योग में योगदान देता है। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सेवा क्षेत्र का हिस्सा करीब 55 प्रतिशत है। रिजर्व बैंक द्वारा प्रकाशित आंकड़े अस्थायी होते हैं और तिमाही आधार पर भुगतान संतुलन के आंकड़े जारी होने पर इनमें संशोधन होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा