1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय मूल की दिव्या बनीं जनरल मोटर्स की CFO, रॉल्‍सरॉयस करेगी 4600 कर्मचारियों की छंटनी

भारतीय मूल की दिव्या बनीं जनरल मोटर्स की CFO, रॉल्‍सरॉयस करेगी 4600 कर्मचारियों की छंटनी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 09:00 pm IST

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है।

divya- India TV Hindi
divya Image Source : DIVYA

ह्यूस्टन/लंदन। भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी की मौजूदा उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट फाइनेंस) 39 वर्षीय दिव्या एक सितंबर को चक स्टीवेंस का स्थान लेंगी। वह उपाध्यक्ष पद पर जुलाई 2017 से कार्यरत हैं।

वह कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मैरी बर्रा के मातहत काम करेंगी। बर्रा और दिव्या वाहन उद्योग में संबंधित इन शीर्ष पदों पर पहुंचने वाली पहली महिलाएं हैं। किसी भी अन्य प्रमुख वैश्विक वाहन निर्माता कंपनी में महिला सीईओ या महिला सीएफओ नहीं हैं। 

रॉल्सरॉयस करेगी 4,600 कर्मचारियों की छंटनी 

विमान इंजन बनाने वाली कंपनी रॉल्सरॉयस ने कहा कि वह 2020 तक 4,600 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी हालिया वर्षों में पहले ही हजारों छंटनी की घोषणा कर चुकी है। समूह ने जारी बयान में कहा कि रॉल्सरॉयस प्रस्तावित पुनर्गठन के साथ गति एवं सहजता के नए चरण की घोषणा करती है।

इस पुनर्गठन से कंपनी को बेहतर आय होगी तथा मुनाफा के साथ ही नकदी प्रवाह बेहतर होगा। कंपनी ने कहा कि इससे 2020 तक उसे खर्च में सालाना 40 करोड़ पौंड की बचत होगी। कंपनी विमानों के इंजन की मांग में कमी आने से कुछ समय से संकट का सामना कर रही है। इसके इंजन का इस्तेमाल एयरबस और बोइंग जैसी विमान निर्माता कंपनियां करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा